काशीपुर। 19 March 2021 पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर छापा मारकर दो व्यक्तियों को गोवंश के मांस के साथ दबोच लिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे करीब डेढ़ कुंटल तथा गंडासा कुल्हाड़ी छुरी आदि उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ उत्तराखंड गोवंश अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है।

बता दें कि उप निरीक्षक रविंद्र बिष्ट को मुखबिर ने सूचना दी की मंगा बस्ती में एक घर के अंदर कुछ लोग गाय का मांस बेच रहे हैं। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ कुंटल मास कुल्हाड़ी छुरी तथा खोरी आदि उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गुलफाम पुत्र मसीत निवासी मंगा बस्ती गंगे बाबा रोड काशीपुर बताया तथा इस्लाम पुत्र अब्दुल करीम निवासी वार्ड नंबर 17 मोहल्ला कुरैशीयान ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
