जसपुर। हल्दुआ शाहू। 20 March 2021 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत बता दें कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य उधम सिंह नगर के दौरे पर आई हुई हैं। जैसे ही वह जसपुर विधानसभा क्षेत्र के हल्दुआ चौराहे पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल मालाएं देकर तथा शॉल उड़ाकर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान ज्येष्ट ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर ने जसपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए और 20 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है। तो वही जसपुर आंगनवाड़ी केंद्र में चल रहे विवाद के संबंध में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहां की नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उन्हें एक और नए विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

उन्होंने कहा कि उनके पास पहले चार विभाग थे। अब एक और नए विभाग की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। वह विभागों की क्रियान्वयन और साथ-साथ आम जनमानस को किस तरीके से फायदा पहुंच सके उस दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक सहकारिता समितियों बनाते हुए महिलाओं को उस दिशा में स्वरोजगार से जोड़ते हुए लाभ पहुंचाया जाए ताकि डेरी अपने आप में स्वरोजगार का बहुत अच्छा माध्यम हो सके।

उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक महिलाएं और युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां भी वितरण की। इस दौरान स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल जगतार सिंह भुल्लर हरीश अरोरा राजकुमार मनीष गुर्जर गुरमीत सिंह हैप्पी सिंह राहुल पेैगिया अमित नारंग आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
