काशीपुर। 22 मार्च 2021 उत्तराखंड भूलेख कर्मचारी महासंघ ने तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों का कार्यवाहक तहसीलदार और नायब तहसीलदार बनाए जाने के विरोध में आज काशीपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए ज़ोरदार नारेबाजी की और कार्य बहिष्कार कर दिया।

इस दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि तहसीलों में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को शासन द्वारा कुछ तहसीलों में कार्यवाहक नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार के पद पर तैनात किया गया है। जिसका उत्तराखंड लेखपाल संघ, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, कानूनगो संघ कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि भूलेख संवर्गीय महासंघ के घटक इस प्रोन्नति का विरोध करता रहेगा जिसके दो दिन तक पूर्ण कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन भी रहेगा।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शासन द्वारा उनकी मांगों को जल्द ना माना गया तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
