काशीपुर। 22 मार्च 2021 एक वृद्ध व्यक्ति ने पत्नी से नाराज होकर घर में रखा सल्फास घटक लिया हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे गिरीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बता दें कि शेर राम 73 वर्ष पुत्र मनीराम निवासी भोगपुर प्रतापपुर थाना काशीपुर रविवार को सुबह करीब 10:00 बजे उसकी अपनी पत्नी नंदी देवी से कहासुनी हो गई।

पत्नी से नाराज पति ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे गिरीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
