जसपुर।भरतपुर 24 मार्च 2021 रंगो के पर्व होली के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 वा नगर कीर्तन होला महल्ला 29 मार्च 2021 को प्रात करीब 9:00 बजे गुरुद्वारा अमृत प्रचार धार्मिक दीवान गिरधई मुंशी से चलकर श्रीमान 108 संत बाबा बसंत सिंह महाराज तथा श्रीमान 108 संत बाबा ज्ञान सिंह महाराज स्थान बगीची तक जाएगा।

और वहीं पर दीवान सजेगा जिसके बाद गुरुद्वारा अमृत धार्मिक दीवान गिरधई मुंशी में समापन किया जाएगा। बता दें कि यह जानकारी देते हुए ज्येष्ट ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर ने बताया की रंगो के पर्व होली के अवसर पर 20 वर्ष पूर्व से होला महल्ला के रूप में नगर कीर्तन निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि यह 21 वा नगर कीर्तन जो हर साल की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि होली पर्व पर ज्यादातर लोग क्षेत्र में लड़ाई झगड़े विवाद होते थे। क्षेत्र में एसे भी तरीके का कोई विवाद ना हो इसको लेकर हर वर्ष होली के अवसर पर होला महल्ला नगर कीर्तन निकाला जाता है। और नगर कीर्तन में बड़ी मात्रा में संगते शामिल होती है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
