जसपुर। ग्राम प्रधान के देवर पर लगाया अंबेडकर पार्क की नीव निर्माण कार्य रोकने का आरोप लगाते हुए ग्राम गढ़ी नेगी के दर्जनों ग्रामीणों ने कुंडा थाना में पहुंचकर ग्राम प्रधान के देवर के खिलाफ थाने में शिकायटी पत्र सौंप कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बता दें की ग्राम गड़ीनेगी में अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण के लिए उधम सिंह नगर से धनराशि स्वीकृत हुई है कुंडा थाने में दी तहरीर में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के देवर सचिन बाटला पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है। कि ग्रामीणों के द्वारा गड़ीनेगी ग्राम सभा में अंबेडकर पार्क निकलवाया गया था उन्होंने बताया कि अंबेडकर पार्क पर किसी का कब्जा किया हुआ था। जिसे उनके द्वारा मुकदमा हाई कोर्ट में जीतने के बाद अंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा प्राप्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि गड़ीनेगी के अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण को लेकर जिले से धनराशि स्वीकृत कराई है। उन्होंने बताया कि पार्क के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ ही किया था के पार्क में चल रहे कार्य की भनक ग्राम प्रधान के देवर सचिन बाटला को लग गई जिस पर उपरोक्त प्रधान के देवर अपनी राजनीति चमकाने के लिए 23 मार्च 2021 को छोटे लाल पुत्र टीकाराम को अपने कार्यालय में बुलाया और दोनों पक्षों में बातचीत हुई टीकाराम ने कहा कि पार्क में ग्राम से बाहर का कोई भी राजनीतिक व्यक्ति नहीं आएगा। इतना सुनकर सचिन बाटला आग बबूला हो गए और धमकी भरे अपशब्द बोलने लगे और गाली देते हुए हैं। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपने कार्यालय से धमकी देकर भगा दिया। और कहा कि तुम्हें बंटी से जूतों से पिटवा दूंगा। छोटेलाल ने यह भी बताया कि इस दौरान उसने धमकी देते हुए कहा कि वह भाजपा का नेता है। और भाजपा के लोग ही पार्क का शिलान्यास करेंगे पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है। तहरीर देने वालों में नवल सिंह लक्ष्मीकांत पवन कुमार सचिन कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
