काशीपुर। 27 March 2021 बार एसोसिएशन के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बड़ी धूमधाम से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की बधाइयां भी दी बता दें कि बार एसोसिएशन के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नाच गाना तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई देते हुए अधिवक्ता नजर आए।

इस दौरान बार एसोसिएशन के सचिव संदीप सहगल एडवोकेट ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन का कार्यक्रम किया गया है जिसमें अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए बधाइयां दी हैं उन्होंने कहा कि इस बार होली को वह फूलों की होली की तरह मना रहे हैं इस दौरान अधिवक्ता उमेश जोशी ने कहा कि बार एसोसिएशन काशीपुर की 120 वर्ष पुरानी एसोसिएशन में उन्होंने बताया कि पिछले 40 वर्षों से प्रत्येक वर्ष होली मिलन कार्यक्रम किया जाता है।

जिसने महिला अधिवक्ताओं के अलावा काशीपुर क्षेत्र के समस्त अधिवक्ता कार्यक्रम में शिरकत करते हैं उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि 1 वर्ष के बीच यदि अधिवक्ताओं के आपस में किसी ना किसी बात को लेकर मनमुटाव हो जाता है तो होली मिलन कार्यक्रम के दौरान गले मिलकर और गुलाल लगाकर एक दूसरे के मनमुटाव को समाप्त कर दिया जाता है और खुशी के साथ रंगो के पर्व होली को धूमधाम से मनाते हैं।

इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह सचिव संदीप सहगल प्रसून वर्मा एडवोकेट अब्दुल सलीम एडवोकेट आलम सिंह सिसोदिया राजवीर सिंह खोखर पंकज गलबल पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेंद्र तुली राम अवतार सिंह अब्दुल रहमान यशवंत सिंह चौहान केवल सिंह फरियाद दर्शन रावत आलोक माथुर समेत तमाम अधिवक्ता और महिलाएं अधिवक्ता मौजूद रहे।














सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
