काशीपुर- 1 अप्रैल 2021 चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में विगत अपराहन हुई अग्निकांड की दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशंसनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सम्मानित कर उनके कार्य की प्रशंसा की l स्थानीय कटोराताल पुलिस चौकी में आयोजित एक सादे समारोह में कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉर्बी के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश एवं पुलिस कांस्टेबल संजीव चौधरी को शॉल ओढ़ाकर उनके इस प्रशंसनीय कार्य की सहाराना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुलिस बल की तत्परता से कन्या महाविद्यालय में भीषण अग्निकांड होने से रोका जा सका। इस तरह के कार्यों से पुलिस बल के प्रति लोगों की आस्था और सम्मान बढ़ता है l इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहित चौधरी, महेंद्र बेदी, जाहिद हुसैन, मनीष सपरा, प्रणब राठी, संजय कुमार, प्रिंस वाली, चंद्रशेखर आदि गणमान्य कांग्रेसी उपस्थित थे l


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
