काशीपुर। 1 अप्रैल 2021 दो प्रतिशत दाखिल-खारिज शुल्क समाप्त करने व हाउस टैक्स कम करने के संबंध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए तथा जुलूस के रूप में मार्च महाराणा प्रताप चैक से नगर निगम तक पैदल मार्च करते हुए पहुंच नगर निगम प्रांगण धरना प्रदर्शन कर महापौर ऊषा चैधरी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि वर्तमान में नगर निगम द्वारा स्वकर निर्धारण योजना के अंतर्गत हाउस टेक्स का निर्धारण किया जा रहा है जो कि वर्तमान टैक्स से 100 प्रतिशत तक अधिक हो रहा है। जबकि 10 प्रतिशत से अधिक टैक्स का बढ़ना न्यायोचित नहीं है। कहा कि आम जनता महंगाई के बोझ से पूरी तरह से दबी हुई है इस महंगाई के दौर में यह टैक्स मुंह से निवाला छीनने के समान होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित में पूर्व की भांति 10 प्रतिशत ही बढ़ाकर लोगों को राहत दी जाये। कहा कि विगत कई वर्षों से दो प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क काशीपुर नगर निगम द्वारा ही लिया जा रहा है जबकि पूरे उत्तराखंड में किसी भी नगर निगम व नगर पालिका द्वारा यह शुल्क नहीं लिया जा रहा। कार्यकर्ताओं ने निवेदन करते हुए नगर निगम से कहा कि बोर्ड में प्रस्ताव पास करके 2 प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क समाप्त करने की प्रतिक्रिया को आगे लाये। कांग्रेसियों ने नगर निगम हाय-हाय व महापौर हाय-हाय के नारे भी लगाये। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एड, मुक्ता सिंह, इंदर सिंह एड., शफीक अहमद अंसारी, अरुण चैहान, विनोद वात्सल्य, अफसर अली, अब्दुल कादिर, शाह आलम, मौ. वसीम, मनसूर अली, प्रीत बंम, राकेश नरूला, मुशर्रफ हुसैन, सचिन नाडिग एड., सुभाष पाल, अनिल शर्मा, हैदर अली, विमल गुड़िया, विवेक कौशिक, राशिद फारुकी, रवि ढींगरा, इलियास माहिगीर समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
