जसपुर। 14 अप्रैल 2021 विश्व ज्ञान प्रतीक भारत रत्न भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के 130वें जन्मदिन पर जसपुर में स्थित अंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस दौरान आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने कहा कि भारत के संविधान शिल्पी डॉ भीम राव अम्बेडकर जी ने जातिवाद का दंश झेलने के बाबजूद भी भारत के हर नागरिक को अधिकार दिए

, उन्होंने महिलाओं को पुरुष के बराबर अधिकार दिए, पर जातिवादी सोच के कारण आधुनि युग के महामानव केवल दलितों के मसीहा बनकर रह गए। भारत के हर नागरिक को अम्बेडकर के विचारों को समझने की जरूरत है। इस दौरान डॉक्टर यूनुस चौधरी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आम आदमी पार्टी, वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी अजय अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री अभिताभ सक्सैना, शाहरुख चौधरी, आशिफ चौधरी, सानिव चौधरी, नरेश कुमार, विनीत, चंद्रशेखर, आशीष ,साकिर आदि


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
