काशीपुर 23 अप्रैल 2021 सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि प्रेम सिंह 40 वर्ष पुत्र ढाल सिंह निवासी पीरुमदारा रेलवे कॉलोनी रामनगर बृहस्पतिवार को अपनी पुत्री के घर रुद्रपुर गया हुआ था। जहां से वह देर रात्रि करीब 10:00 बजे घर लौट रहा था।

की काशीपुर से कोई वाहन ना मिलने के कारण वह पीरु मदारा के लिए पैदल जा रहा था। कि जैसे ही वह रामनगर रोड स्थित रामपुरा गांव के पास पहुंचा तभी तेजी व लापरवाही से चलाकर ला रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उसको टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
