काशीपुर। 23 अप्रैल 2021 संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव कमरे में पंखे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंखे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही परिजन हत्या का शक जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि मोहल्ला खालसा निवासी 30 वर्ष नासिर पुत्र हबीब नूर का शव खालिक कॉलोनी में स्थित उसके मकान के कमरे में लगे पंखे में अंगोछे में लटका मिला।

घटना का पता सुबह करीब 7:00 बजे तब लगा जब उसकी बहन अख्तरी ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई जब उसने दूसरे रास्ते से जा कर देखा तो उसका भाई नासिर का शब पंखे से लटका हुआ था। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई साकिर तथा जाहिद ने अपने भाई नासिर की मौत पर शक जाहिर करते हुए कहा कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की है। बल्कि उसके भाई को कुछ लोगों के द्वारा मारकर पंखे पर लटका दिया गया है। जिससे कि आत्महत्या लगे उन्होंने कहा कि वह पुलिस को तहरीर देकर घटना की निष्पक्ष जांच की गुहार पुलिस से लगाएंगे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
