काशीपुर। 10 मई 2021 करोना वायरस से संक्रमित मरीजों को खाने की दिक्कत ना आए उसको लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुरू निशुल्क भोजन रसोई का आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम व जसपुर विधायक आदेश चौहान व प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। महानगर कांग्रेस कमेटी ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 के मरीजों के लिए निशुल्क भोजन किचन आरंभ की है। क्योंकि कोरोनावायरस की रोकथाम को लेकर चल रही बंदी के चलते मरीजों को खाना सही समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था इस दौरान प्रीतम सिंह ने कोरोना संक्रमण के कारण महंगी दवाइयां महंगा इलाज के बीच भोजन के लिए लोग परेशान न हों इसलिए यह निशुल्क भोजन उन परिवारों के लिए प्रदान किया जाएगा जो इस बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस कोरोना वायरस महामारी के बीच त्राहि-त्राहि है सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने में विफल साबित हो रही है लोग परेशान और बेहाल हैं तो वही

महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने बताया कि निशुल्क भोजन पौष्टिक तत्वों से बना है। हम सभी को एकजुट होकर इंसानियत को जिंदा रखते हुए कांग्रेस के बैनर तले जनहित में लोगों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज से दोपहर का खाना ऑर्डर करने का समय प्रातः 9:00 से 10:00 तक डिलीवरी दोपहर 1:00 से 2:00 तक एवं रात का खाना ऑर्डर करने का समय दोपहर 2:00 से 3:00 तक डिलीवरी शाम 6:00 से 7:00 तक आप अपना आर्डर समय अनुसार उनके निवास गिरिताल रोड से लेने की कृपा करें इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुशर्रफ हुसैन,डा0 रमेश कश्यप सुभाष पाल, इंदर सिंह एडवोकेट नितिन कौशिक, राशिद फारुकी ,सिद्धार्थ शर्मा आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
