काशीपुर। कोरोनावायरस की रोकथाम को लेकर हेमपुर इस्माइल वार्ड नंबर 10 में वह ग्राम प्रधान बलकार सिंह ने सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है। जिससे कि वार्ड के निवासियों को करोना वायरस जैसी घातक बीमारी से बचाया जा सके बता दें कि पूर्व ग्राम प्रधान बलकार सिंह ने तथा पार्षद विजेंद्र पाल मैं वार्ड नंबर 10 में कोरोनावायरस बीमारी से बचाव को लेकर वार्ड में हर घर पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।

इस दौरान जानकारी देते हुए पूर्व ग्राम प्रधान बलकार सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते वार्ड निवासियों की सुरक्षा को लेकर हर घर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा साथ ही उन्होंने वार्ड निवासियों से बेवजह घर से ना निकलने की अपील भी की उन्होंने कहा कि आवश्य कार्य के लिए घर से बाहर निकले बेवजह घर से बाहर ना जाएं अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए सरकार के नियमों का पालन करें जिससे कि कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी को खत्म किया जा सके इस मौके पर हरदीप सिंह पार्षद विजेंद्र पाल के अलावा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
