काशीपुर। 24 मई 2021 इंटर की बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा की केंद्र सरकार को चाहिए कि छात्रों की बोर्ड की परीक्षा रद्द कराते हुए सामान्य स्थिति होने पर ही परीक्षाएं कराई जाएं उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षा कराने से बच्चों के जीवन को संकट में डालने का काम सरकार करना चाह रही है। जिसके चलते कोरोना संकट में गंभीर परिणाम आ सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की भांति दसवीं की कक्षा की तर्ज पर 12वीं की कक्षा के छात्रों का मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लगभग हर परिवार आर्थिक, शारीरिक या मानसिक तौर पर प्रभावित हुआ है। साथ ही परीक्षाओं को लेकर बनी अनिश्चिताओं से छात्रों के साथ साथ उनके शिक्षकों मैं भी तनाव बढ़ा है। अब केंद्र सरकार में सभी का एक मत है कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जल्द निर्णय लिया जाए। संदीप सहगल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करना सरकार की बहुत बड़ी भूल साबित हो सकता है जिसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
