काशीपुर। 26 मई 2021 किसान विरोधी कृषि कानून को लेकर देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने भी काला दिवस मनाया और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए। आप कार्यकर्ताओं ने काले रिबन बांधकर केंद्र सरकार का विरोध जताते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर तीनों कृषि कानूनों को तत्काल रद्द किए जाने की मांग की

आप पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला के निर्देशन में आप कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर काले झंडे लगाकर कृषि कानूनों का विरोध किया ।पार्टी की युवा इकाई के महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित के नेतृत्व में विनोद नेगी मोहित चौहान अजय चौहान गौरव पाल आयुष मेहरोत्रा आदि ने उपजिलाधिकारी के यहां पहुंचकर उनके ना मिलने पर कार्यालय के मौजूद बाबू को ज्ञापन सोंपा । युवा नगर अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी हुई थी और खड़ी रहेगी उनके हर आंदोलन में हम अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आएंगे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
