काशीपुर 26 मई 2021 काशीपुर। किसान विरोधी कृषि कानून को बनाए छह माह का समय बीत जाने के बावजूद भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन करना बंद नहीं किया है। किसानों के समर्थन में आज महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरीताल रोड स्थित उनके निवास कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां पर कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में काला दिवस मनाया। बता दें कि महानगर काशीपुर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में गिरीताल रोड पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले रिबन बांधकर केंद्र सरकार का विरोध जताते तीनों कृषि कानूनों को तत्काल रद्द किए जाने की मांग की। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तीन कृषि कानून बनाए थे। जिन्हें बनाए 6 माह से भी अधिक का समय हो गया है। देशभर का किसान तीनों कृषि कानूनों का कड़ा विरोध कर रहा है। परंतु मोदी सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेश पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को मानते हुए तत्काल तीनों कृषि क्या कानूनों को रद्द करें और किसानों से राय मशवरा करके कोई अन्य कानून बनाए जिससे कि किसानों को राहत मिल सके।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
