जसपुर। 4 जून 2021 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जसपुर द्वारा 18 -45 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की उपलब्धता पर पुनः हैल्प डैस्क प्रारम्भ की गयी। वैक्सीन की उपलब्धता की सूचना मिलते ही युवाओं का जमावड़ा सरकारी अस्पताल जसपुर मे होने लगा। गत दिनों में रजिस्ट्रेशन प्रकिया को समाप्त कर दिया गया था परन्तु आज केवल जिनका स्लाॅट बुक था उन्ही को वैक्सीन लगी। और सैकड़ों युवाओं को बिना वैक्सीन लगाये लौटना पड़ा। इसकी सूचना उपजिलाधिकारी जसपुर सुंदर सिंह जी की दी गयी जिस पर तत्काल उनके द्वारा निरीक्षण किया गया और सभी कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

अभाविप जिला प्रमुख दीपक राणा ने बताया कि एबीवीपी जसपुर स्वास्थ्य विभाग से यह मांग करेंगी कि इस प्रक्रिया में सुधार करें जिससे 18 -45 आयु वर्ग के लिए स्लाॅट की अनिवार्यता को समाप्त किया जाये क्योकि युवा वर्ग में वैक्सीन के प्रति बहुत उत्साह है । और वे स्लाॅट बुकिंग के होने के कारण वैक्सीन न लगवा पा रहे है। आज जसपुर में लगभग 350 युवाओं को वैक्सीन लगायी गयी है।
इस अवसर पर शुभम चौहान तुषार राणा शुभजोत मुकुल कुमार शिवांश भूपेन्द्र सचिन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
