काशीपुर 5 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर काशीपुर में पौधारोपण का कार्य किया गया एवं कोरोना जैसी महामारी में पुलिस द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर लगे रहने जैसे कार्य को देखते हुए मित्र पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने के साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लालाद कोंडे को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।


एवं साथ में उनके स्टाफ कर्मचारियों को भी फूल माला पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया गया आगामी समय में मित्र पुलिस के उत्कृष्ट कार्य की आशा की गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित मोहन बिष्ट, मनोज प्रजापति, अशोक कुमार सैनी, अंकुर प्रजापति, बृजेश कुमार, गोकुल सिंह प्रजापति, रजत सिद्धू, राजेंद्र सैनी, दिनेश प्रसाद, सोनू सिंह, संदीप राजावत, जाकिर हुसैन ,आर के गुप्ता, दिवेश सैनी, पवन कुमार, विनय कुमार, अरविंद श्रीवास्तव ,मोहित सिंह, आदि उपस्थित रहे।।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
