काशीपुर। 7 जून 2021 अस्पताल में भर्ती करोना वायरस के मरीजों के तीमारदारों को फल तथा भोजन वितरण किया गया बता की ब्राह्मण उत्थान महासभा की जिला उपाध्यक्ष डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा महासभा के पदाधिकारियों के साथ एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉक्टर पी के सिन्हा एवं कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर अमरजीत साहनी की उपस्थिति में मरीजों, उनके तीमारदारों एवं कोरोना कार्यकर्ताओं को सायं काल में फल एवं भोजन का वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंडित उमेश जोशी एडवोकेट मुख्य जिला सलाहकार पंडित सुरेश जोशी महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय , संरक्षक पंडित संजय चतुर्वेदी , उपाध्यक्ष पंडित प्रदीप जोशी,सचिव एवं कार्य प्रभारी पंडित आर सी त्रिपाठी ,डॉक्टर नीरज आत्रेय ,पंडित विकल्प गुड़िया ,पंडित मोहनचंद पपने ,पंडित पंकज पंत आदि उपस्थित थे नगर में महासभा के इस कार्य की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
