काशीपुर । 8 June 2021 आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने काशीपुर स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए रुद्रपुर जिला अध्यक्ष की घोषणा की है बता दें कि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक वाली तथा केंद्रीय जोनल प्रभारी धर्मवीर अवाना की संस्तुति पर आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने जिला अध्यक्ष रुद्रपुर के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर अति शीघ्र जिले की कार्यकारिणी का गठन करने को कहा डॉ यूनुस चौधरी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हाजी मुकीम कुरेशी अति शीघ्र जिलेभर में आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम को बनाकर पूर्ण मेहनत से आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उत्तराखंड में अपना परचम लहरायगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की विजय के लिए जनसंपर्क में जुट जायें और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। इस अवसर पर अजय अग्रवाल, डॉ युनुस चौधरी, अभिताभ सक्सैना सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
