काशीपुर। 8 जून 2021 बड़े गुरूद्वारे में कांग्रेसी नेता एवं समाज सेवी आशीष अरोरा बोबी के नेतृत्व में खालसा फाउन्डेशन की टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया पिछले वर्ष से आज तक लगातार कोरोनाकाल में शहर में निस्वार्थ सेवा भाव से सेनेटाइजर कर रहे है। खालसा फाउन्डेशन तथा खाने के लंगर से लेकर अन्य सामाजिक सेवाएं भी खालसा फाउन्डेशन द्वारा दी जा रही हैं।

दिल्ली से आए बाबा श्री सुरेंदर सिंह जी कारसेवा ने समाज सेवा के लिए आशीष अरोरा (बॉबी) को भी सम्मानित किया और अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान आशीष अरोड़ा बॉबी ने कहा कि खालसा फाउंडेशन टीम के द्वारा करोना वायरस काल में जो सेवा की गई है वह किसी से छुपी हुई नहीं है उन्होंने कहा कि उनका कार्य प्रशंसा के लायक है इसीलिए उनकी टीम के द्वारा खालसा फाउंडेशन टीम को और उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है।इस अवसर पर हरीश कुमार एडवोकेट, जय सिंह गौतम, अर्पित मेहरोत्रा ,संजय सेठी, मोहित चौधरी, मनोज गुड्डू ,मंसूर अली मंसूरी, पवन मालवा सहित कई लोग उपस्थित रहे ।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
