काशीपुर। 11 जून 2021 पेट्रोल डीजल से लेकर खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता मानपुर रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए। जहां पर केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार पर पेट्रोल डीजल से लेकर खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता मानपुर रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए डीजल पेट्रोल तथा खाद्य पदार्थों पर बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद से देश में महंगाई के सारे रिकॉर्ड भाजपा सरकार में टूट गए हैं। जब से यह भाजपा सरकार सत्ता में आई है महंगाई अपने पूरे चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल डीजल से लेकर खाद्य पदार्थों पर बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने कहा कि कांग्रेस शासन में पेट्रोल डीजल व अन्य खाद्य पदार्थों में महंगाई पर नियंत्रण था। देश हित के लिए कांग्रेसी शासन काल में जनता खुश थी। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर कंट्रोल करने में विफल साबित हो रही है। तो वही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशीष अरोरा बॉबी ने कहा पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं अन्य खाद्य पदार्थों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान और बेहाल है। और मोदी सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है।

तो वही वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र बेदी ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए गरीबों के कंधों पर और वजन डाल रही है इससे गरीब और गरीबी की दलदल में बसता जाएगा और पूंजीपति और धनवान हो जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार होश में आओ पेट्रोल डीजल की कीमतों में लूट बंद करो अकड़ बक्कड़ बंबे बो डीजल पेट्रोल नब्बे सौ जेसी कहावतें भी दोहराई गई। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज जोशी, राजेश कुमार, जय सिंह गौतम, इलियास माहीगीर, चंद्रभूषण, इंदु मान, मुशर्रफ हुसैन, मतलब हुसैन, राजीव चौधरी, विकास कौशिक, रवि ढिगरा, सचिन नॉर्डिग, उमा वात्सल्य, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, विकल्प गुड़िया, हैदर अली, मुक्ता सिंह, जितेंद्र सरस्वती ,अलका पाल, मंसूर अली मंसूरी, गीता चौहान, संजय चतुर्वेदी, राशिद फारुकी, समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
