काशीपुर 13 जून 2021 उत्तराखंड की राज्यपाल के काशीपुर पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क दिखाई दिया। बता दें कि उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य नैनीताल जा रही थी।

आज दोपहर वह बाजपुर रोड स्थित इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड के गेस्ट हाउस पहुंची जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने आधा घंटा विश्राम करने के बाद नैनीताल के लिए रवाना हो गई राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क दिखाई दिया। सुबह से ही पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा हुआ था।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
