काशीपुर । 13 June 2021 महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहां है कि उनके पास शब्द नहीं हैं उन्होंने कहा कि हमारी नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की उत्तराखंड में बहुत मजबूत स्तंभ और मूर्धन्य नेता, एक अनूठा व्यक्तित्व, संसदीय कार्य की सबसे अधिक जानकार कांग्रेस की शीर्ष नेता इंदिरा हृदयेश जी, का जाना हम सबके लिए बहुत दु:खद है।,

उनके रिक्त स्थान को कोई नहीं भर सकता है। इंदिरा हृदयेश जी हम सबको छोड़कर उस समय चली गई जब कांग्रेस को उनके मार्गदर्शन की सबसे अधिक आवश्यकता थी। श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी का निधन और अकस्मात हम सबसे इतनी दूर चले जाना स्तब्धकारी है। कांग्रेस के लिए एक अपूर्णीय क्षति है और कांग्रेस परिवार सदैव उनकी रिक्तता का अनुभव करेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।सादर श्रद्धांजलि l


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
