काशीपुर। 13 जून 2021 कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रेस को जारी अपने बयानों में कांग्रेस प्रदेश सचिव अरुण चौहान ने कहां है। कि आज हमारी पीठ से ऐसी शख्सियत जिन्होंने राजनीति में इतिहास लिखा वह हमें छोड़ कर चली गई है उनके जाने से कांग्रेस पार्टी को ही नुकसान नहीं हुआ है।

बल्कि पूरे प्रदेश की जनता को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह विकास कार्य करने में और विकास की सोच रखने में सबसे अब्बल थी। उन्होंने कहा कि उनके विकास कार्यों से प्रसन्न होकर हल्द्वानी की जनता हर बार उन्हें ही अपना विधायक चुनती थी।उनके असामयिक निधन से उत्तराखंड के सभी कांग्रेसी और आमजन बहुत दुखी हैं ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें विनम्र श्रद्धांजलि


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
