काशीपुर । 14 जून 2021 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की बता दें कि महानगर कांग्रेश कमेटी के आह्वान पर नव चेतना भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य समेत तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व इंदिरा ह्रदयेश को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है उन्होंने कहा कि उनके स्थान को भरा नहीं जा सकता उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने राजनीति में जो इतिहास लिखा है उसे उत्तराखंड की जनता कभी भुला नहीं पाएगी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस नेता मनोज जोशी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट इंदर सिंह एडवोकेट श्रीमती मुक्ता सिंह आशीष अरोड़ा बॉबी अरुण चौहान जय सिंह गौतम श्रीमती उमा वात्सल्य दीपिका गुड़िया आत्रे , अलका पाल, गीता चौहान इंदु मान जितेंद्र सरस्वती, राजीव चौधरी, मुशर्रफ हुसैन सचिन नाडिग एडवोकेट रवि ढींगरा महेंद्र बेदी संजय सेठी संजय चतुर्वेदी चंद्रभूषण डोभाल इलियास माहिगीर विकल्प गुड़िया मंसूर अली मंसूरी नितिन कौशिक सुभाष पाल विवेक कौशिक हैदर अली मतलूब हुसैन राशिद फारूकी राजकुमार मनोज अग्रवाल अजीता शर्मा रोशनी बेगम, शाह आलम पार्षद डॉक्टर अशफाक हुसैन आदि तमाम कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
