काशीपुर। 21 जून 2021 संदिग्ध परिस्थितियों में एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव एक बंद पड़े गैराज के कमरे में सड़ी गली हालात में मिला शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ का जमावड़ा लग गया सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने मौका मुआयना किया। मोहल्ला काजी बाग में स्थित एक गैराज के अंदर बने कमरे के कोने में एक ब्यक्ति का शव सड़ी गली हालात में मिला। बता दें कि जाकिर पुत्र कलुआ 42 वर्ष निवासी पुष्कर विहार कॉलोनी गंगे बाबा रोड काशीपुर का शव सड़े गले हालात में मिला घटना की जानकारी तब हुई जब गैराज स्वामी का कार चालक गैराज से कार लेने के लिए गया तब उसने देखा कमरे के दरवाजे पर मक्खियां भिन्न भीना रही थी।

मृतक जाकिर का फाइल फोटो
और बहुत बदबू आ रही थी। ड्राइवर ने गैराज स्वामी रईस अहमद को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोंडे तथा कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पुत्र मोहम्मद सुबुर ने बताया कि वह 18 जून2021 को उसके पिता रईस खालू निवासी मोहल्ला काजीवाग के घर दावत में खाना खाने आया था। घर वापस लौट कर नहीं गया था। उसने बताया कि उनकी साइकिल मोहल्ला काजी बाग में ही चौराहे पर खड़ी मिली थी। पुलिस को गुमशुदा होने की तहरीर भी सौंप दी गई थी।

उसने बताया कि उसी दिन से उनके द्वारा अपने पिता की तलाश की जा रही थी। उसने यही बताया कि आज उसकी मौसी का उसके पास फोन आया जिसने उसे बताया कि एक व्यक्ति का शव मोहल्ले में ही एक गैराज के अंदर सडी गली हालात में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस अभी फॉरेसिक्स टीम को बुलाया है जिसके बाद उसने अपने पिता की शिनाख्त की है। पुलिस मामले की पूरी तरीके से पड़ताल कर रही हैं। उपरोक्त व्यक्ति को हत्या कर किस प्रकार से और किन व्यक्तियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के तीन बेटे हैं एक बेटा सऊदी अरब में काम करता है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
