काशीपुर। 22 June 2021 सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। बता दें कि 18 जून 2021 की रात को सड़क दुर्घटना में कुंवर पाल पुत्र अतर सिंह निवासी ब्रह्म नगर कुंडेश्वरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

घटना की तहरीर मृतक के भाई धर्मेंद्र पुत्र अतर सिंह ने थाना आईटीआई में देखकर कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी। थाने में दर्ज तहरीर में धर्मेंद्र ने बताया है कि उसका भाई कुंवर पाल सिंह 18 जून की रात को घर से खड़कपुर देवीपुरा के लिए जा रहा था। कि रास्ते में चैती मोड़ के पास एक स्कूल के सामने उसके भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक तथा वाहन के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
