काशीपुर। 23 जून 2021 सरिया फैक्ट्री में कार्यरत एक युवक का शव घर से कुछ दूर सुनसान खाली पड़े मैदान में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिहार व हाल आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडेश्वरा निवासी कन्हैया (30) पुत्र बच्चन बाजपुर रोड स्थित एक सरिया फैक्ट्री में काम करता था।

मंगलवार की सुबह वह घर से ड्यूटी जाने की बात कह कर निकला। देर शाम उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक सुनसान मैदान में पड़ा मिला तथा उसकी पीठ पर जले के निशान भी पाए गए। पुलिस के मुताबिक मृतक दो दिन से ड्यूटी पर ही नहीं गया था तथा वह नशे का आदी था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व एक पुत्री को रोता-बिलखता छोड़ गया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
