काशीपुर। 23 June 2021 एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म करने बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।

मोहल्ला पक्काकोट निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पिछले कुछ समय से आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरखेड़ा निवासी शाहरूख पुत्र रियासत हुसैन से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। शाहरूख ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिये तथा जब भी शादी की बात करती बारात लेकर आने दुल्हन बनाकर साथ ले जाने का वादा करता रहा। पीड़िता का आरोप था कि पिछले लगभग एक वर्ष से शादी का झांसा देकर कई बार उसने उसके साथ बलात्कार किया। इस बीच जब वह प्रेग्नेंट हुई तो आरोप है कि मेडिकल स्टोर से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। मामले की तफ्तीश कर रहीं महिला एसआई रूबी मौर्या ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद कां. त्रिभुवन के साथ आरोपी शाहरूख को श्यामपुरम पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शाहरूख का धारा 376, 313, 506 आईपीसी में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
