काशीपुर। 24 June 2021 एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी का कहीं अता-पता न लगने पर किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर सौंप उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।कुंडेश्वरी चैकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज की दोपकर करीब डेढ़ बजे उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताये कहीं चली गई। काफी तलाशने पर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
