काशीपुर। 24 जून 2021 घर से स्कूटी पर सवार होकर गत्ता प्लांट जा रहे स्कूटी सवार व्यक्ति को अज्ञात ट्रक चालक द्वारा उसे मौत के उतारने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।बता दें महुआखेड़ा गंज के मोहल्ला अहरपुरा निवासी भरत व्यास उर्फ बंटी (37) पुत्र हरपाल सिंह मंगलवार की दोपहर स्कूटी से ग्राम बरखेड़ा पांडे स्थित अपने गत्ता प्लांट जा रहे थे इस दौरान जब वह हिमालयन फूड पार्क के पास पहुंचे तो तभी पीछे से तीव्र गति से आ रहे ट्रक संख्या यूपी16एटी-3006 के चालक ने स्कूटी मे टक्कर मार दी। टक्कर से भरत व्यास गंभीर रूप से घायल हो गये थे जबकि ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया था। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल भरत व्यास को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी सुमन की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
