काशीपुर। 24 जून 2021 घर से बाजार में सब्जी लेने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है। आईटीआई पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी अर्जुन सिंह पुत्र संतोष सिंह बीती 15 जून को सुबह 11 बजे घर से दो सौ रुपये लेकर बाजार सब्जी लेने गया था। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे रिश्तेदारों व जान पहचान वाली सभी जगह तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। लापता युवक के पिता संतोष सिंह ने थाना आईर्टीआई पुलिस को तहरीर देकर सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है ।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
