काशीपुर। 24 जून 2021 महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है बतादे कि ग्राम फिरोजपुर मानपुर निवासी कुसुम पत्नी संजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 23 जून की शाम 6 बजे वह अपनी जेठानी जीनू के साथ घर पर थी।

इसी दौरान गांव के ही निवासी सगे भाई राधे व लाला पुत्रगण चिरोंजी जबरदस्ती उसके घर में घुस आये तथा गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। उसके द्वारा विरोध करने पर दोनों न उस पर ईंटों से हमला कर दिया ईंट उसके सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल गई। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार के उनके खिलाफ धारा 452, 323, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
