कांग्रेस शासित राज्यों में ही पेट्रोल डीजल पर ज्यादा वैट लगाने से पेट्रोल डीजल महंगा : मदन कोशिक
काशीपुर । 26 January 2021 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काशीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।उत्तराखंड में कल से शुरू हो रही भारतीय जनता पार्टी के चिंतन शिविर में पार्टी आगामी चुनावों में रणनीति तय करने की तैयारी शुरू कर रही है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चिंतन शिविर में जाने से पहले आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पर तंज कसा । पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा आवश्यकता से अधिक आक्सीजन की डिमांड को लेकर कहा कि न्यायालय के पैनल के निर्णय से आम आदमी पार्टी का घिनौना चेहरा सामने आ गया है। मदन कौशिक ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग : मदन कौशिक
छह महीने के अंदर मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने या न लड़ने के संवैधानिक संकट को प्रदेश अध्यक्ष ने नकार दिया हैं। उन्होंने कहा कि विधानमंडल के नेता के मामले में एक साल से कम रहने की स्थिति में चुनाव होने की बाध्यता नहीं है। मदन कौशिक ने कहा कि कि उत्तरकाशी के गंगोत्री विधानसभा सीट के लिए जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी। हम वहाँ से चुनाव लड़ कर भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर वह बोले कि राज्यों खासकर कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रो पदार्थों पर वैट ज्यादा होने के कारण वहां पेट्रो पदार्थों का मूल्य ज्यादा है। मदन कौशिक ने रामनगर में आयोजित चिंतन बैठक को लेकर कहा कि वहाँ 2022 के चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तय की जायेगी।उन्होंने कांग्रेस को दिवालियेपन का शिकार और डूबते जहाज कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी बदहाल है।रामनगर में आयोजित चिंतन बैठक के बारे में मदन कौशिक ने कहा कि इस बैठक में केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। विधायकों के रिपोर्ट कार्ड चेक कराए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चार छह माह में रोड मैप तैयार किया जाएगा कि किस प्रकार से 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाना है।
बतादे कि अभी तक जो भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी के वजूद को नकार रहीं थी अब यही पार्टियां आम आदमी पार्टी के वजूद को स्वीकारने लगी हैं।एक तरफ भाजपा और कांग्रेस के नेता कहते हैं कि आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं और दूसरी तरफ उसके बारे में बयान देते हुए भी नहीं थकते ।जग जाहिर है कि चर्चा उसी की होती है जिसका कोई वजूद होता है फिर ऐसे मैं भाजपा और कांग्रेस नेताओं का आम आदमी पार्टी का अपने बयानों में जिक्र करना इस बात का परिचायक है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताकत से न सिर्फ कांग्रेसी बल्कि सत्ता में बैठी भाजपा भी आप पार्टी की लगातार बढ़ती ताकत का डर महसूस कर रही है।
इस अवसर पर मदन कौशिक का स्वागत करने वाले नेताओं में महानगर भाजपा अध्यक्ष मोहन बिष्ट,खिलेंद्र चौधरी मेयर ऊषा चौधरी, महामंत्री अभिषेक गोयल, गुरविंदर सिंह चंडोक, समेत अनेक भाजपा नेता शामिल थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
