काशीपुर। 5 जुलाई 2021 एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया आसपास के लोगों की भीड़ का जमावड़ा लग गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि बबलू 26 वर्ष पुत्र प्रदीप सिंह निवासी विकास नगर कॉलोनी दढ़ियाल बस अड्डा काशीपुर का सब घर के कमरे में मृत अवस्था में पड़ा मिला जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता प्रदीप सिंह पुत्र की उसके मित्रों के द्वारा हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पिता ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र को उसके साथ कार्य करने वाले युवकों ने दारू पिलाकर उसकी हत्या कर दी है। तो वही कोतवाली प्रभारी जेपी जोशी ने बताया के युवक ने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर खुद आत्महत्या की है। परंतु परिजनों ने उसके सबको पुलिस के पहुंचने से पहले ही रस्सी से उतार लिया था और परिजन अलग-अलग बयान दे रहे थे। जिस पर उसके छोटे भाई को थाने लाकर पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि उसके भाई के द्वारा आत्महत्या की गई है जिस पर उसके छोटे भाई को भी छोड़ दिया गया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
