काशीपुर । 8 जुलाई 2021 नगर की सफाई व्यवस्था एवं जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा सांसद, विधायक, और मेयर, पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस को जारी अपने बयानों में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री दीपिका आत्रेय ने शहर में जलभराव की समस्या को लेकर मेयर पर निशाना साधा है। डॉ दीपिका आत्रेय ने कहा कि काशीपुर में जलभराव एक ऐसी समस्या है जिससे प्रत्येक वर्ष व्यापारी वर्ग को भारी आर्थिक नुकसान होता है। इसके बावजूद मानसून आने से पहले निगम की ओर से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन द्वारा नाले नालियों गूल व गैबिया की साफ-सफाई के तर्क को नकारते हुए कहा कि वास्तविकता इससे उल्ट है। शहर की नालियां कूड़े करकट से भरी हुई हैं। शहर की गलियों में गंदगी का अम्बार है।

डा0 दीपिका आत्रेय ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को जलभराव की समस्या का समय रहते निस्तारण करना चाहिए अन्यथा बरसात में व्यापारियों को होने वाले नुकसान का मुआवजा देना चाहिए।डा0 दीपिका आत्रेय ने आर ओ बी निर्माण की धीमी गति पर विधायक हरभजन सिंह चीमा व प्रशासन पर आरोप लगाया कि इस मामले में कोई गंभीर नहीं है। आर ओ बी के आसपास के व्यापारियों का कारोबार चौपट हो चुका है। सर्विस रोड न बन पाने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या इस समय नगरवासी नगर में जाम से जूझ रहे हैं सर्विस रोड अगर समय से बन गई होती तो नगर में जाम की स्थिति भी नहीं होती।कांग्रेस नेत्री ने सासंद विधायक व मेयर को बुरी तरह फ्लॉप बताया। इसी कारण सरकारी मशीनरी भी सुस्त है। औद्योगिक नगरी कहा जाने वाला काशीपुर शहर आज कस्बे से भी बुरी स्थिति में है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
