काशीपुर। 8 जुलाई 2021 सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति को तेजी व लापरवाही से डंपर चलाकर रौंद डाला जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।जबकि दुर्घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि दिनेश चंद्र पांडे पुत्र रामप्यारे पांडे निवासी भदौली पोस्ट गोदावर जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुलतानगढ़ थाना कुंडा आज प्रात करीब 7:30 बजे अपनी बाइक से मुरादाबाद रोड स्थित पशुपति लैमिनेटर प्राइवेट लिमिटेड में कार्य करने जा रहा था।

कि जैसे ही उसने अपनी बाइक फैक्टरी के गेट की तरफ मोड़ी तभी तेजी व लापरवाही से उल्टी साइड में चला कर ला रहे डंपर संख्या यूपी 21 सी एन7270 चालक ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसस दिनेश चंद की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दुर्घटना के बाद डंपर का चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पशुपति लैमिनेटर प्राइवेट लिमिटेड में 12 वर्ष पूर्व से सुपरवाइजर के पद पर कार्य कर रहा था अचानक हुई मृत्यु से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
