काशीपुर सड़क दुर्घटना में ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया बता दें कि शाहरुख पुत्र हाशिम निवासी महुआ खेड़ा गंज थाना आईटीआई काशीपुर तथा नवाईस पुत्र शब्बीर अहमद निवासी दोलपुरी वमनिया थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद दोनों ही ट्रक ड्राइवर थे वह 14 टायर ट्रक संख्या up 21 CN 78 22 पर ड्राइवरी का कार्य करते थे 9 अक्टूबर की रात्रि करीब 1:00 बजे वह रामनगर क्रेशर से रेता भरकर भोजपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जा रहे थे कि जैसे ही वह महुआ खेड़ा गंज रोड पर स्थित पैगा चौकी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही गाड़ी की चमक आंखों में लगने से उसका ट्रक पैगा चौकी के सामने रोड के किनारे पर खड़े सीज हुए ट्रक में पीछे से जा घुसा जिससे ट्रक में बैठे दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों ड्राइवरों के परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों को ट्रक से निकाला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बता दें कि दोनों एक ही ट्रक पर बारी बारी से गाड़ी चलाया करते थे मृतक शाहरुख दो भाई तथा एक बहन में सबसे बड़ा था तथा मृतक नवाईस सात भाइयों में छठे नंबर का था अचानक हुई दुर्घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
