काशीपुर 17 जुलाई 2021 एक महिला ने कुंडा थाने में बेटे पुत्र बधू तथा पोते के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बहू के पिता तथा चाचा पर पुत्र तथा पुत्र वधू एवं पोते को लापता करने का आरोप लगाया है पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दें कि सरवर खेड़ा निवासी मिथिलेश पत्नी गोकुल सिंह ने थाना कुंडा में दर्ज तहरीर में बताया है।


कि उसका पुत्र संजीव बहु नूतन तथा पोता सुमित 7 वर्ष बीती दिनांक 8 जुलाई 2021 को घर से यह कहकर निकले थे कि वह बाजार करने जा रहे हैं। और शाम तक घर वापस लौट आएंगे परंतु वह घर वापस नहीं लौटे तब उनके द्वारा पुत्र तथा बहु एवं पोते की खोजबीन की गई परंतु कहीं पता नहीं लग सका उसने बताया कि उसे संदेह है। कि नूतन के पिता महिपाल चाचा शेखर ने उसके पुत्र तथा पोते एवं बहू को गायब किया है पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
