जसपुर। 18 जुलाई 2021 ईद उल अजहा की प्रदेश वासियों को मुबारकबाद देते हुए प्रदेश की जनता से आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने अपील करते हुए कहा है कि ईद उल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। उन्होंने प्रदेश भर के मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद पर उन मवेशियों की कुर्बानी ना करें जिन पर सरकार ने पाबंदी लगाई हुई है।

उन्होंने कहा कि जानवरों की खुले स्थान पर कुर्बानी ना करें बचे हुए अवशेषों को जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दें। खुले स्थान पर ना फेंके सफाई व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही ईद मनाए। उन्होंने कहा कि ध्यान रहे कि कुर्बानी करते समय कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर ना डालें।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
