काशीपुर। 23 जुलाई 2021: कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है तो वही गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है दोनों ही वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी में कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने मिठाइयां वितरण करते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया

वहीं साथ ही अन्य सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों में भी खुशी का माहौल देखा गया। इसी के तहत काशीपुर में आज वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिलोक सिंह अधिकारी के गिरीताल रोड स्थित सिंह रेस्टोरेंट पर उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बनने पर हरीश रावत एवं नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी की गई। इस मौके पर वहां मौजूद कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए एक दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर त्रिलोक सिंह अधिकारी, आशीष अरोरा बॉबी, महेंद्र बेदी, अरुण चौहान, शफीक अंसारी, अलका पाल, जफर मुन्ना, अब्दुल कादिर, मंसूर अली मंसूरी, सुरेश शर्मा जंगी, जय सिंह गौतम, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, समेत काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
