जसपुर। 23 जुलाई 2021 आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा नए पदों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए जाने तथा अल्पसंख्यक समाज के लोगों की अनदेखी करने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक समाज को केवल और केवल वोट बैंक समझा है। जब कभी कहीं अल्पसंख्यक को टिकट देने की बात आती है तो कांग्रेश पार्टी अल्पसंख्यक को इग्नोर कर देती है। अल्पसंख्यकों को कांग्रेस पार्टी ने मात्र वोट बैंक तक ही सीमित रखा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार प्रसार समितियां बनाई गई हैं। उसमें जिस तरह अल्पसंख्यक की उपेक्षा की गई है वह निंदनीय है। अल्पसंख्यक समाज के लोगों को चुनाव समिति में ना लेकर कांग्रेस पार्टी ने यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों की किस तरह से उपेक्षा करती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी और प्रदेश के प्रभारी और पूर्व के मुख्यमंत्री की सहमति से इन कमेटियों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शामिल ना करके अपना असली चेहरा जनता को दिखा दिया है।

उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर अब तक अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस पार्टी को ही वोट देता चला रहा है। उसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक समाज की इस प्रकार से उपेक्षा की है जिससे कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा अल्पसंख्याक समाज के सामने बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस पार्टी को आईना दिखाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों को भलीभांति पहचान चुकी है। अब जनता कांग्रेस और भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। क्योंकि सभी समाजों का हित आम आदमी पार्टी में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास कार्य करने वाली पार्टी और सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। इस मौके पर अजय अग्रवाल, सरदार सूबा सिंह, अमिताभ सक्सेना, शाहरुख चौधरी, सलमान गोल्डी, नफीस आजाद, शाहिद सलमानी, अशीष कुमार, अवतार सिंह, नरेश सागर, आदिल चौधरी, समेत तमाम आप कार्यकर्ता मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
