काशीपुर। 29 जुलाई 2021 कांग्रेस की नई सेना बनने से बीजेपी में खलबली मचना शुरू हो गई है। और यही कांग्रेस सेना 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की महाभारत में विरोधियों को धूल चटाते हुए प्रदेश में कांग्रेस का परचम फहराएगी।
यह बात आज कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने कही जो दून से वापसी के दौरान यहां अल्पविराम को रामनगर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में रुके। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के नेतृत्व में श्री रंजीत रावत का स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

वहीं उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी शासन में जनता बुरी तरह से त्रस्त हो चली है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने पर जहां विकास से भटक चुकी है तो वही उसमें कांग्रेस की नई सेना से खलबली मची हुई है,जो बीजेपी हर साल दो करोड़ देश के नौजवानों को रोजगार देने की बात करती थी। आज भाजपा सरकार ने देश के 14 करोड़ लोगो को बेरोजगार कर दिया,जनता यह सब देख रही है। और जल्द बीजेपी को इसका खामियाजा भुगतना होगा। वहीं दूसरी ओर जब उनसे कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर के सवाल किया गया तो उन्होंने कन्नी काटते हुए सिर्फ यही कहा कि इस सवाल का जवाब हाईकमान ही दे पाएगा।
उनके व्यक्तिगत संबंध हरीश रावत से कैसे हैं यह महत्वपूर्ण नहीं रखता बल्कि राजनीतिक ताल्लुकात कैसे हैं यह महत्वपूर्ण है हरीश रावत पार्टी के सिपाही हैं और हम पार्टी के हर सिपाही के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत का स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद वात्सल्य,रवि ढींगरा, श्रीमती उमा वात्सल्य, विवेक कौशिक, नितिन कौशिक, अफसर अली, सिद्धार्थ निझावन, सचिन नाडिग एडवोकेट आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
