जसपुर। 31 जुलाई 2021। देवभूमि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस में भारतीय जनता पार्टी की छलावा राजनीति को भलीभांति समझ चुकी है यह बात आम आदमी पार्टी उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी ने प्रेस को जारी अपने बयानों में कही है उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में आने वाला वक्त आम आदमी पार्टी का बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से जुड़े लोग अब इस मुकालते में न रहें। कि वे उत्तराखंड की सत्ता पर कभी काबिज होंगे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डा. शुभचंद्र द्वारा दिये गए वक्तव्य कि “उत्तराखंड की राजनीति में ऊबड़ खाबड़ पहाड़ आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली जितने सपाट नहीं हैं।

पर पलटवार करते हुए डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पर काबिज होने के लिए जनता की भावनाओं का सम्मान करने के साथ ही यह महसूस किया जाना बेहद जरूरी है कि उसकी बुनियादी जरूरतें क्या हैं? क्या वे जरूरतें पूरी हो रही हैं? क्या जनता को उसके अधिकार आसानी से मिल रहे हैं? न कि यह कि जनता को गुमराह कर सरकार बनाने का मंसूबा पाला जाए। आप के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी जनता के दिल में बसी है और जनता के दिलों पर राज कर रही है। पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम ने जनता के हितार्थ कार्य किये हैं और अभी भी कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी दिल्ली माडल पेश किया गया है, जो कि जनता के मन को भा रहा है। वहीं कांग्रेस व भाजपा ने हर मुद्दे पर जनता के साथ छल किया है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली का मुद्दा उठाया तो भाजपा व कांग्रेस भी इसी राह पर चलने की कोशिश में जुट गईं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी की छलावा राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है। आम आदमी पार्टी को मिलते जा रहे अपार जन समर्थन व सहयोग से कांग्रेस व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेहद भयाक्रांत व हताश हैं, ये आम आदमी पार्टी के संबंध में इनके द्वारा दिये जा रहे वक्तव्यों से स्पष्ट झलकता है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
