काशीपुर। 1 August 2021 घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान देर रात्रि विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मृतिका की माँ ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर अभियोग दर्ज कराया है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति, जेठ व जेठानी पर उसकी पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

बता दें बीती 29 जुलाई की शाम थाना आईटीआई की श्यामपुरम कालोनी निवासी शशि पत्नी शैलेन्द्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। शशि की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल ले गये जहां रात्रि करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शशि की मौत के बाद अब मृतका की मां मोहल्ला महेशपुरा निवासी सरोज पत्नी रामौतार ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री शशि का विवाह शैलेन्द्र उर्फ शानू के साथ किया था तथा शादी में करीब पांच लाख रूपये खर्च किये थे। तहरीर में कहा कि शादी के बाद शशि का पति शैलेन्द्र, जेठ दीपक वर्मा व जेठानी रेनू उर्फ नंदनी कम दहेज लाने की बात कहते हुए उसकी पुत्री का शोषण करने लगे कहा कि बीती 29 जुलाई को उसकी पुत्री ने फोन करके बताया कि ससुराली दहेज में पांच लाख रूपये लाने की मांग करते हुए उसके साथ गाली-गलौच कर रहे हैं। तथा मांग पूरी न होने पर जहर देकर मारने की धमकी दे रहे हैं। कहा कि शाम को सात बजे उसे पता चला कि उसकी पुत्री गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जब वह अस्पताल गई तो देखा की उसकी पुत्री नीली पड़ी हुुई है। इस दौरान उसकी पुत्री ने उसे बताया कि उसके पति, जेठ व जेठानी ने उसे जहर दे दिया है। जिसके बाद उसकी पुत्री की मृत्यु हो गयी। मृतका की मां ने पति, जेठ व जेठानी पर उसकी पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
