काशीपुर। 2 अगस्त 2021 भाजपा सांसद के द्वारा प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के पुजारियों के साथ गाली गलौज हाथापाई की घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रेस को जारी अपने बयानों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रे ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भाजपा सांसद द्वारा मंदिर के पुजारियों के साथ गाली गलौज एवं हाथापाई पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप देवभूमि की रीति नीति को अगर जानते नहीं है तो उन्हें शालीनता से इसके बारे में पूछना चाहिए ना कि वहां के पुजारियों के साथ गाली गलौज तथा हाथापाई करनी थी।

श्रीमती डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सांसद के द्वारा पुजारियों के साथ मारपीट करने तथा गाली गलौज करने पर तंज कसते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म और हिंदुत्व की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी वास्तव में बहुत बड़ी ढोंगी एवं पाखंडी है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस मुद्दे को लेकर भाजपा लोगों कि भावनाओं के साथ खेल कर सत्ता में आ जाती है। उसके बाद लोगों की इन्हीं भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी करती है। जनता भाजपा की नीतियों को भलीभांति पहचान चुकी है ।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर निकालने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
