काशीपुर। 4 अगस्त 2021 नगर में सड़कों पर हुए अतिक्रमण को अतिशीघ्र हटाये जाने को लेकर उप जिला अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए तथा कुछ स्थानों से अतिशीघ्र अतिक्रमण को हटवाया गया एवं कुछ लोगों को सड़कों से अतिक्रमण अति शीघ्र हटाने के नोटिस दिए गए। बता दें कि संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोंडे तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा संयुक्त रुप से मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, तहसील परिसर एवं कोतवाली की दीवार से लगाकर अतिक्रमण कर रहे लोगो का चिन्हीकरण किया गया।

इस दौरान जो अतिक्रमण सामने दिख रहा था। उसको डायरेक्ट तोड़ने के आदेश दिए गए इसके अलावा तहसील परिसर की दीवार एवं कोतवाली परिसर की दीवार पर जिन भी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है। उनको अति शीघ्र अतिक्रमण हटाए जाने के नोटिस दे दिए गए हैं। इस दौरान उनके द्वारा किए गए स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटा ले अन्यथा नगर निगम काशीपुर की तरफ से नियमानुसार हटा दिया जाएगा। उप जिला अधिकारी के द्वारा की गई कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। तो वही नगर की जनता उप जिलाधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा कर रही है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
