काशीपुर। 6 अगस्त 2021 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष बनने के उपरान्त प्रथम बार काशीपुर पहुंचेने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्यन शर्मा तथा उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत मौजूद रहे
बता दें कि द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिन वादों के साथ भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में सत्ता हासिल की थी। जनता से किए गए वादे भाजपा कि सरकार ने जनता से किये वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि किसान सड़क पर है नौजवान सड़क पर हैं। महंगाई चरम पर है देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हैं। विकास के कार्य अवरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि करोना वायरस की महामारी से भाजपा सरकार निपटने में नाकामयाब साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि सरकार सर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त का कोई अता पता नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार के चार चरित्र को भलीभांति पहचान चुकी है। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

सब साथ मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ आएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने यह तो कह दिया कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिसे झूठलाया नहीं जा सकता यदि कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता इसी प्रकार से मनमुटाव में चलते रहे तो वह दिन दूर नहीं जिस दिन फिर से काशीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ सकती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपसी फूट के कारण काशीपुर विधानसभा में कांग्रेस पिछले 25 वर्षों से चुनाव हारती चली आ रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आपसी मतभेद कांग्रेश के उच्च पदाधिकारी खत्म कर पाते हैं या नहीं यह आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में ही पता लग सकता है। जानकारों की माने तो कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओ की कमी है। परन्तु कांग्रेस में नेता अधिक है।

इससे पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने अपने संबोधनो में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव अरुण चौहान, एडवोकेट संदीप सहगल, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, विमल गुड़िया, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, तौकिर अंसारी, अब्दुल सलीम एंड, माजिद अली, रमेश कुमार सहगल,अकरम बैग, अलका पाल, अफसर अली , मुशर्रफ हुसैन, विकल्प गुड़िया, सुरेन्द्र सागर, आबिद अली एडवोकेट, गीता चौहान, सुरेश शर्मा जंगी, आशीष अरोरा बॉबी, त्रिलोक अधिकारी, शशांक सिंह, अब्दुल सलीम एंड,अजर कसार, सुहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल, उमेश जोशी एडवोकेट,चन्द्र भूषण डोवाल, विकल्प गुड़िया, सपीक अहमद अंसारी, राजीव चौधरी, वीरज्योत सिंह ग्रेवाल, अर्पित मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, ब्रज शर्मा,टीका सिंह सैनी, डॉ॰ रमेश कश्यप, सचिन नाडिग एडवोकेट ,अनीस अंसारी, सादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी ,आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम अकरम, जितेंद्र सरस्वती, जफर मुन्ना, प्रीत बम ,रवि ढींगरा, महेंद्र बेदी, इल्याज माहिगीर, मंसूर अली,राशिद फारुकी , आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
